मल्लिका शेरावत बनीं स्वीट एंड हॉट जलेबी...बाई

Mallika Sherawat
साल 2010 में दबंग क्या आयीं, आईटम सांग्स की बाढ़ आ गई. आज कल फिल्म बाद में बनती है, फिल्म के आईटम नंबर पहले से तय हो जाते है। साल 2010 में मु्न्नी और शीला ने लोगों पर कहर ढा़ दिया था तो वहीं इस साल रजिया और जलेबी बनकर लोगों को मदहोश करने जा रही है बॉलीवुड कि किसिंग क्वीन मल्लिका शेरावत, जो इंद्र कुमार की आने वाली फिल्म में ... जलेबी बाई... बनकर आईटम नंबर करने जा रही है।

खबर ये भी है कि मल्लिका इस फिल्म में एक रोल भी करेंगी। जलेबी बाई बन कर मल्लिका बहुत खुश है। इस गाने के कोरियोग्राफर हैं मशहूर डांसर किंगर गणेश आचार्य, जिनके गाने कोई जाये तो ले आये...और छम्मा-छम्मा पर लोग आज भी थिरकने को बेकरार हो जाते हैं। मल्लिका का कहना है ये गाना बेहद हॉट एंड सेक्सी होगा जिस को देखकर हर किसी को पसीना आ जायेगा।

फिलहाल आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत ने अभी हाल ही में अनीस बज्मी की फिल्म थैक्यूं के लिए रजिया फंस गई.... आईटम नंबर किया है। मल्लिका ने इससे पहले भी फिल्म गुरू के लिए हिट आईटम नंबर माइय्या, माइय्या किया था। जिसकी चर्चाएं भी जोरों पर है। देखना दिलचस्प होगा कि मुन्नी और शीला की तरह मल्लिका का रजिया और जलेबी रूप लोगों को भाता है कि नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X