मल्लिका शेरावत मुझसे ज्यादा सेक्सी है : जैकलीन

जब मैं भट्ट कैंप के साथ काम करके पहचान बना सकूं। मेरे पास जब यह स्क्रिप्ट आयी तो मुझे लगा कि मैं यह काम कर सकती हूं। मैं इसमें अपने आप को पूरी तरह निखार सकती हूं। इसलिए मैंने फिल्म के लिऐ हां कह दिया। जैकलीन का मानना है कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी तुलना किससे की जा रही है। किससे नहीं। मुझे पता है कि मेरी तुलना मल्लिका से की जायेगी। लेकिन मेरी नजर में भी मल्लिका मुझसे कहीं ज्यादा सेक्सी है।
मर्डर 2 एक सीक्वेल की तरह है। और मैं चाहती हूं कि फिल्म में पूरी तरह से खुद को साबित कर पाऊं। मेरा किरदार इस फिल्म में मर्डर 1 से बिल्कुल अलग है और मल्लिका की तरह तो बिल्कुल नहीं। मुझे स्क्रिप्ट मिली तो मुझे लगा कि मुझे यह फिल्म करनी चाहिए और फिल्म में दृश्यों को लेकर किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। इसलिए मैंने फिल्म के लिए हां कह दिया।
भारतीय दर्शक अब बहुत समझदार हो चुके हैं। वे इस फिल्म को आसानी से पचा पायेंगे। मैं मानती हूं कि स्टीरियो टाइप बन कर रहना अच्छा नहीं हैं। मैं अलग अलग तरह के किरदार निभाना चाहती हूं। मेरा मानना है कि आपको अपने काम और कला को लेकर हमेशा मजबूती से सामनेवाले के सामने खुद को प्रस्तुत करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











