बराक ओबामा से दो बार मिलने वाली एकलौती बॉलीवुड एक्ट्रेस..

मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो सूर्खियों में आने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देतीं। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आए हैं तो ऐसे में मल्लिका शेरावत यह चांस भुनाने का मौका कैसे छोड़ती। लिहाजा, उन्होंने बयान दिया है कि राष्ट्रपति ओबामा से दो बार मिलने वाली वह बॉलीवुड की एकमात्र एक्ट्रेस हैं।

Mallika Sherawat

मल्लिका ने बड़े गर्व से कहा कि वो बराक ओबामा से दो बार मिलने वाली इकलौती एक्टर हैं। और वह अपने करियर के जिस भी मुकाम पर हैं, वहां बहुत खुश हैं। आपको बता दें, मल्लिका शेरावत की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है। जिसे लेकर मल्लिका काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में ओम पुरी, नसीरूद्दीन शाह और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज कलाकार हैं।

मल्लिका बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने सेक्सी और हॉट स्टाइल से न सिर्फ बॉलीवुड में धूम मचाई, बल्कि विदेशों में भी नाम कमाया है। हालांकि मल्लिका को बॉलीवुड में ज्यादा फिल्में मिल नहीं पाई। लिहाजा, जब मल्लिका हॉलीवुड गईं तो वहां भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

अपनी चौथी फिल्म 'मर्डर' से शोहरत कमाने वाली मल्लिका का जादू ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रह सका। हाल ही में जब मल्लिका से पूछा गया कि वो मर्डर वाला जादू बरकरार रखने में नाकामयाब रहीं तो उन्होंने कहा, 'ये इस पर निर्भर करता है कि आप अपनी सफलता को कैसे बयां करते हैं। मैं अब भी आत्मनिर्भर महिला हूं। मैं अपने फैसले खुद लेती हूं। मैं अपने चेक खुद साइन करती हूं।

मल्लिका ने कहा कि, मेरे लिए आत्म निर्भर रहना सफलता है, न कि 200 फिल्में साइन करना। मैं अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से दो मिलने वाली अकेली एक्टर हूं। मैं जहां हूं, उससे संतुष्ट हूं।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X