आर्थिक तंगी में मल्लिका शेरावत..किराया ना देने पर मकान मालिक ने घर से निकाला

By Shweta

Recommended Video

Mallika Sherawat KICKED OUT from her Apartment in Paris; Here's Why | FilmiBeat

मल्लिका शेरावत वैसे तो फिल्मों से काफी समय से दूर हैं लेकिन फिर भी वो लगातार किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है।इस बार मल्लिका शेरावत अपनी निजी जिंदगी की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं।

जी हां दरअसल मल्लिका शेरावत अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पेरिस में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मल्लिका शेरावत फिलहाल आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं।स्थिति ऐसी हो गई है कि किराया ना दे पाने के चलते उन्हें और उनके बॉयफ्रेंड को फ्लैट से निकाल दिया गया है। मल्लिका अपने फ्रेंच बॉयफ्रेंड सिरिल ऑग्जनफैन्स के साथ पेरिस के बहुत पॉश इलाके 16वें 16th arrondissement में रहती हैं।

mallika-sherawat-is-not-able-pay-her-house-rent

मल्लिका शेरावत और उनके ब्वॉयफ्रेंड को लगभग 64 लाख रुपए किराया मकान मालिक को देना है जो वो नहीं दे पाए और उन्हें घर से निकाल दिया गया। हालांकि मल्लिका शेरावत का कहना है कि उनका पेरिस में अपना कोई घर नहीं है। वो किराए के मकान में रहती हैं।

दरअसल 2016 में मल्लिका शेरावत के घर पर कुछ लोगों ने अटैक किया था और आंसू गैस तक छोड़े थे, लूटपाट की गई थी। इसके बाद मल्लिका शेरावत और उनके ब्वॉयफ्रेंड ने घर का किराया नहीं दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X