..................... Mallika Sherawat interested in Narendra Modi not Rahul Gandhi - Hindi Filmibeat

नरेंद्र मोदी जो कहेंगे मैं वो करुंगी- मल्लिका शेरावत!

स्वंयवर के जरिये अपने लिए सच्चा प्यार ढूंढने निकलीं बॉलीवुड की सेक्स बम मल्लिका शेरावत का कहना है कि अगर उनके पसंदीदा एलिजिबल बैचलर नरेंद्र मोदी उनके शो में आ जाएं तो वो वही करेंगी जो नरेंद्र मोदी जी कहेंगे। मल्लिका शेरावत ने ये भी पहले से ही क्लीयर कर दिया है कि वो शादी करने का वादा करके किसी को इस शो में नहीं बुला रही हैं। वो सिर्फ सच्चा प्यार ढ़ूंढ़ रही हैं अगर उन्हें सच्चा प्यार मिला तो ही वो शादी करेंगी। नहीं तो कोई जरुरी नहीं है कि इस स्वयंवर से वो किसी को अपना दूल्हा बनाकर ही वापस जाएं। मल्लिका के दि बैचलरेट इंडिया शो में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग पहुंचे हैं और सभी ने मल्लिका को खुश करने के लिए कई सारे तोहफे भी लाए हैं।

मल्लिका ने हाल ही में हुई प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कई सारे सवालों के इंटरेस्टिंग जवाब दिये। मल्लिका ने कहा कि इस शो में सभी को एक समान महत्व दिया गया है। जैसे कि शो में बिजनेस मैन भी हैं, क्लर्क भी हैं यानी कि अमीर गरीब या छोटे बड़े का कोई मापदंड नहीं है। प्यार में कोई बाउंड्री नहीं होती है। प्यार आपको किसी भी इंसान में कभी भी मिल सकता है। राहुल गांधी के बारे में पूछने पर मल्लिका ने कहा मुझे राहुल गांधी में कोई इंटरेस्ट नहीं है। मैं तो सिर्फ नरेंद्र मोदी को पसंद करती हूं। अगर नरेंद्र मोदी इस शो में आ गये तो। इसपर मल्लिका ने कहा "अगर नरेंद्र मोदी इस शो में आ जाएं तो वो जो कहेंगे मैं करुंगी। उनका हुक्म सिर आंखों पर।"

देखें मेरे ख्यालों की मल्लिका की कुछ तस्वीरें

मल्लिका शेरावत ने ये भी कहा कि इस शो में आने वालों के ये पता है कि जरुरी नहीं है कि मैं शादी करुंगी ही। अगर मुझे सच्चा प्यार मिला तो मैं कर भी सकती हूं। लेकिन ऐसा कोई दबाव नहीं है कि मुझे शादी करनी ही है। मल्लिका ने ये भी कहा कि उनका शो जो कि 7 अक्टूबर से टीवी पर आएगा उसकी तुलना वो बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के शो केबीसी या फिर सलमान के शो बिग बॉस से नहीं करती हैं। उनका शो तो बहुत ही नॉर्मल और छोटा शो है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X