ओबामा कहें तो मैं राजनीति में आ जाऊं: मल्लिका

मल्लिका ने साफ कहा कि अगर अमेरिकी बराक ओबामा में मुझे पॉलिटिक्स में आने के लिए कहेंगे, तो वे उन्हें इंकार नहीं कर पाएंगी। मल्लिका के साथ इस दौरान उनके सहयोगी कलाकार ब्रायन भी मौजूद थे। आपको बता दें कि मल्लिका की हॉलीवुड फिल्म पॉलिटिक्स ऑफ लव ओबामा के चुनाव पर आधारित है, जिसमें एक डेमोक्रेट व रिपब्लिकन की प्रेम कहानी को दिखाया गया है।
मल्लिका ने यह भी बताया कि हॉलीवुड की फिल्में थोड़ी महंगी होती है। बजट ज्यादा होने के कारण ही ये फिल्में प्रोडक्शन के लिहाज से अच्छी बनती हैं। खैर, मल्लिका की एक बॉलीवुड फिल्म डबल धमाल भी अभी हाल ही में प्रदर्शित हुई हैं। फिल्म डबल धमाल भले ही डबल माल कमा रही हो, लेकिन इससे मल्लिका को ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है।
खैर मल्लिका ने जिस तरह से मल्लिका ने राजनीति में आने की बात कही है, उससे यह साफ है कि वो कभी भारतीय राजनीति में नहीं उतरना चाहेंगी। इसलिए इस बात के कयास लगाना कि मल्लिका भविष्य में चुनाव लड़ेंगी, गलत होगा।


Click it and Unblock the Notifications











