मल्लिका ने भी किया गे कम्युनिटी का समर्थन

मल्लिका शेरावत ने हाल ही में होमोसेक्सुअल्स के समान अधिकार की मांग करने वाले एनओएच8 कैंपेन के लिए फोटो शूट करवाया है। मल्लिका का इस बारे में कहना है कि जो जिस तरह से जीना चाहता है, उसे उसी तरह से जीने का अधिकार मिलना चाहिए।

मल्लिका ने कहा कि वह इस कैंपेन के लिए फोटोशूट करवाकर बहुत खुश है। उनके भी कुछ दोस्त होमोसेक्सुअल हैं, जिनसे वह बहुत प्यार करती है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक होमोसेक्सुअल बहुत सारे क्रिएटिव काम में लगे हैं और उन्हें वहां स्वीकार कर लिया गया है। मल्लिका ने इस सबजेक्ट पर बनी फिल्म 'ब्रोकबैक माउंटेन' के बारे में बात करते हुए कहा कि अगर कोई ऐसा है तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

मल्लिका ने ख्वाहिशें से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वो फिल्म डबल धमाल में नजर आई साथ ही उन्होंने द मिथ और पॉलिटिक्स लव जैसे इंटरनेशनल फिल्मों में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X