निर्भया केस- फांसी की तारीख टलने पर भड़की मल्लिका शेरावत- दे डाला इतना बड़ा बयान!
काफी समय दिल्ली का मशहूर और सबसे भयानक निर्भया रेप केस चर्चा में चल रहा है। कुठ समय पहले खबर आई थी कि सारे दोषियों को फांसी होने वाली है लेकिन ये तारीफ टल गई और अब फिर से एक नई तारीफ मिली है। गौरतलब है कि सभी चार दोषियों को 22 जनवरी को फांसी होनी थी जो कि टलकर 1 फरवरी हो गई है। आम जनता के साथ साथ इस देरी पर बॉलीवुड के सेलेब्स भी नाराज है। इस मामले को लेकर इस समय मल्लिका शेरावत का बयान काफी ज्यादा चर्चा में चल रहा है।
"यह कितना निराशाजनक है. देश की महिलाओं को कैसा महसूस हो रहा होगा, मैं यह महसूस कर सकती हूं। सोच कर देखिए उसके (निर्भया) परिजनों पर क्या बीत रही होगी।" गौरतलब है कि उनका बयान काफी वायरल हो रहा है।

निर्भया केस के इतिहास में जाया जाए तो ये आक्रोशित करने वाला घिनौना कृत्य दिल्ली में साल 2012 को हुआ था। इस केस के बाद पूरा देश सड़कों पर उतर आया था लेकिन इतना समय गुजरने के बाद निर्भया के दोषियों को फांसी मिलने जा रही है।
मल्लिका शेरावत की बात की जाए तो वो काफी समय किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी है। उनके फैंस इंतजार में हैं कि वो कब वापसी करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications