फिल्मी दुनिया वालों से शादी नहीं करनी मुझे इसलिए शो किया: मल्लिका

मालूम हो कि यह पूछे जाने पर कि यदि मोदी इस कार्यक्रम में आते हैं तो वह उनके लिए क्या करेंगी, तो मल्लिका ने कहा, "जो भी वह कहेंगे मैं करूंगी।" अपने शो की लांचिंग पर मल्लिका ने कहा, "मेरे लिए देश के सबसे योग्य कुंवारे नरेंद्र मोदीजी हैं।" यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में आपका क्या सोचना है तो मल्लिका ने कहा, "मुझे उनमें कोई रुचि नहीं है।"
'द बैचल्रेट इंडिया-मेरे ख्यालों की मल्लिका' शो के जरिए अपने जीवनसाथी को खोजने का प्रसास करने वालीं, मल्लिका ने कहा कि कई अभिनेत्रियों ने फिल्मोद्योग के बाहर अपना प्यार पाया है। वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि वह फिल्म जगत के किसी शख्स से शादी नहीं करना चाहती हैं। गुरुवार को यहां शो के लांच के मौके पर मल्लिका ने कहा, "मैं अपने लिए मनोरंजन उद्योग से कोई व्यक्ति नहीं चाहती हूं। वे मुझे आकर्षित नहीं करते।"


Click it and Unblock the Notifications











