..................... Mallika Sherawat says Karan Johar is perfect for me, शादी विद करन के सपने देख रही हैं मल्लिका - Hindi Filmibeat

शादी विद करन के सपने देख रही हैं मल्लिका

मल्लिका शेरावत ने हाल ही में करन जौहर के लिए अपने प्यार का इजहार किया और कहा कि उनके लिए करन जौहर ही इस वक्त सबसे परफेक्ट बैचलर हैं। मल्लिका शेरावत ने हाल ही में अपने लाइफ ओके टीवी पर आने वाले शो दि बैचलरेट इंडिया के लॉंच के दौरान कहा कि वो इस शो के जरिये अपने लिए प्यार ढूंढ़ने आई हैं। मल्लिका शेरावत से जब पूछा गया कि उनके लिए परफएक्ट बैचलर कौन है तो उन्होंने कहा कि इस वक्त निर्देशक, निर्माता करन जौहर ही उनके लिए परफेक्ट बैचलर हैं। मल्लिका शेरावत को कई लोगों ने स्टेज पर जाकर प्रपोज भी किया और पूछा कि क्या वो मल्लिका के इस शो में आकर उनके लाइफ पार्टनर बनने की रेस में शामिल हो सकते हैं।

मल्लिका शेरावत ने कहा कि वो इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे तन्हा मकाम से गुजर रही हैं और इस वक्त उन्हें सबसे ज्यादा किसी साथी की जरुरत है। मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड में एक लंबा सफर तय किया है लेकिन आजकल मल्लिका का करियर भी उस उंचाई पर नहीं है जहां होना चाहिए। मल्लिका को इस वक्त एसे शख्स की तलाश है जो कि उनका साथ दे सके और उन्हें संभाल सके प्यार दे सके। इसी वजह से मल्लिका शेरावत ने इस शो का हिस्सा बनना स्वीकार किया है।

मल्लिका शेरावत से पहले भी राखी सावंत, राहुल महाजन और रतन जैसे कुछ एक्टर्स ने टीवी के जरिेय अपने जीवन साथी की तलाश की थी लेकिन इनमें से सिर्फ राहुल महाजन ने ही रियल लाइफ में शादी की बाकी राखी और रतन की शादी का कुछ अता-पता ही नहीं चला। अब देखना ये है कि क्या मल्लिका शेरावत को इस शो के जरिये अपना सच्चा प्यार मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X