Mallika Sherawat ने ऑरेंज बिकीनी में शेयर की ऐसी हॉट एंड सेक्सी फोटोज, हो गईं ट्रोल, लोग बोले- 'भगवा रंग है'

Mallika Sherawat Photos: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसे लेकर वो एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट सिजलिंग हॉट तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। इन तस्वीरों में वो ऑरेंज रंग की बिकीनी पहने पूल में नजर आ रही हैं।
मल्लिका शेरावत की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वो ग्लैमरस तो दिख ही रही हैं.. लेकिन खास चर्चा है बिकीनी के रंग की। कुछ लोगों ने मल्लिका को ट्रोल कराना शुरु कर दिया है क्योंकि बिकीनी का रंग भगवा यानि की ऑरेंज है।
भगवा रंग से आपको पठान कंट्रोवर्सी तो याद आ ही गई होगी। फिल्म के एक गाने में दीपिका ने ऑरेंज बिकीनी पहनी है, जिसे लेकर पिछले कुछ हफ्तों से काफी बवाल मचा है। बहरहाल, मल्लिका की तस्वीरों पर एक यूजर ने लिखा- "मुझे पता है, कुछ ना कहते हुए भी पठान मूवी को सपोर्ट कर रही हो तुम.. भगवा बिकीनी.." वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- "अंधभक्त इनका बायकॉट नहीं करेंगे, इन्होंने भी तो भगवा बिकीनी पहनी है.."
बहरहाल, इन तस्वीरों में मल्लिका काफी मस्तीभरे मूड में दिख रही हैं और एन्जॉय कर रही हैं। फिल्म 'ख्वाहिश' और 'मर्डर' के साथ सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत साल 2022 में फिल्म Rk/Rkay में नजर आई थीं।
मल्लिका शेरावत ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआती फिल्मों में बोल्ड सीन करने का उन्हें कितना नुकसान उठाना पड़ा था। अभिनेत्री ने कहा कि मर्डर में बोल्ड सीन करने के बाद लोगों ने मेरी लगभग नैतिक तौर से हत्या कर दी थी। मुझे हर जगह एक गिरी हुई महिला के रूप में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











