Ooo...सनी लियोन के सहारे लाइमलाइट चाहती हैं मल्लिका शेरावत!
अगर इस इंडस्ट्री में आप एक्टिंग के अलावा भी कई चीज़ों की बदौलत चल रहे हैं तो आपको इस सच को मानना पड़ेगा कि कभी ना कभी आप रिप्लेस हो जाएंगे। लेकिन मल्लिका शेरावत हैं कि ये बात मानना ही नहीं चाहती कि उनका टाइम अप हो चुका है। मल्लिका ने राजीव मसंद को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने सनी लियोन को लेकर टिप्पणी की है। उनको लगता है सनी उनसे बेहतर अभिनेत्री नहीं हैं।
तो बात साफ है कि मल्लिका शेरावत सनी लियोन के बहाने थोड़ी सी लाइमलाइट बटोरना चाह रही थीं। वैसे भी सनी को उन अभिनेत्रियों ने कभी पसंद नहीं किया जिनका करियर अंग-प्रदर्शन के बल पर चलता है। यही कारण है कि मल्लिका शेरावत भी उन्हें नापसंद करती हैं।
ALSO READ: KISS से HISSS तक, शराफत से दूर रहीं मल्लिका शेरावत
लेकिन अब मल्लिका इसके विरोध में आ गई हैं। उन्होंने कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने कहा कि इस वेब साइट पर जो कुछ लिखा गया है वह सच नहीं हैं। वहीं इस सबके बीच राजीव ने भी टिवीट किया है कि इस पर ध्यान न दिया जाए और जल्द ही इंटरव्यू को ही देखा जाए।


Click it and Unblock the Notifications












