चाय पर मिले बराक ओबामा और मर्डर गर्ल मल्लिका शेरावत

बराक ने सिर्फ इतना ही नहीं कहा, उन्होंने तो मल्लिका से इतना कह दिया कि वह फिल्म के प्रीमियर पर उन्हें जरुर बुलाएं। उल्लेखनीय है कि यह फिल्म 2008 में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति के चुनाव पर आधारित है। बॉलीवुड में कम मौके मिलने के कारण मल्लिका इन दिनों हॉलीवुड में किस्मत आजमा रही हैं और उन्हें कुछ फिल्में भी मिली हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड अब हॉलीवुड को हर तरह से टक्कर देने लगा है।
आजकल बॉलीवुड के कई कलाकारों को हॉलीवुड के निर्माता निर्देशक अपनी फिल्मों में काम दे रहे हैं साथ ही हॉलीवुड के मशहूर स्टूडियो भारतीय निर्माताओं के साथ मिलकर फिल्मों का निर्माण भी कर रहे हैं। बराक ओबामा से मिलने के बाद मल्लिका ने कहा कि यह उनके लिये बिल्कुल कोई सपना सतय होने के समान था। उन्होंने कहा कि यह उनके जिदंगी के सबसे यादगार लम्हों में रहेगा कि उन्हें बराक ओबामा ने चाय पर बुलाया था।


Click it and Unblock the Notifications











