मल्लिका शेरावत का धमाकेदार डांस वीडियो- लॉकडाउन में इंटरनेट पर लगाई आग
एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इस कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा बिजी चल रही हैं और एक के बाद वीडियो और तस्वीरों से फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। लेकिन अब उन्होने एक ऐसा शानदार वीडियो साझा किया है जोकि फैंस के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। मल्लिका शेरावत के खास अंदाज की दुनिया दीवानी है और वो जैसे ही स्क्रीन पर आती हैं लोग पागल हो जाते हैं।
इंस्टाग्राम पर इस बीच एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो सामने आया है जो कि इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में मल्लिका बता रही हैं कि डांस करके भी आप किस तरह से बिल्कुल फिट रह सकते हैं।

मल्लिका शेरावत काफी ज्यादा एनर्जी के साथ इस वीडियो में डांस कर रही हैं और काफी ज्यादा खुश नजर आ रहीं हैं। इंस्टाग्राम पर कई मिलियन लोग फॉलो करते हैं.. यही कारण है कि उनके वीडियो और तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं।
मल्लिका शेरावत काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन वो इस समय वेब सीरीज में जरूर नजर आती रहती हैं।
मल्लिका शेरावत अपनी हॉटनेस और बोल्ड लुक्स के लिए काफी ज्यादा चर्चित रहीं हैं। उन्होने कई दमदार कलाकारों के साथ फिल्में की हैं। फिलहाल आप देखिए इस समय उनका वायरल वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications