हाय राम.. मल्लिका का ठुमका 1.5 करोड़ का...
बॉलीवुड की सेक्स बम मल्लिका शेरावत के बारे में एक बड़ी खबर आ रही है..मल्लिका शेरावत को अमेरिका में न्यू ईयर बैश पार्टी में स्टेज शो करने के लिए 1.5 करोड़ रुपये ऑफर हुए है जिसे मल्लिका ने झट से स्वीकार कर लिया है। खबर है कि मर्डर गर्ल हॉट-सेक्सी मल्लिका शेरावत लॉस एंजिल्स की गाला पार्टी में परफार्म करेंगी। वैसे अभी तक नये साल में स्टेज शो करने वाली मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में थीं लेकिन इस बार यह तारिका मुंबई के पांच सितारा होटलों में नहीं नाचेंगी बल्कि गाला पार्टी में जलवे बिखेरेंगी। पिछले साल मल्लिका ने ट्यूलिप स्टार में भी करोड़ो रूपये में डांस किया था जिसके कारण उनके डांस के काफी चर्चे हुए थे।
पिछली बार एक और बात खास थी मल्लिका ने मुंबई के एक पांच सितारा होटल में नये साल में नाचने के लिेए प्रति मिनट चार लाख रुपये चार्ज किया था। इसलिए जब मल्लिका ने डांस थोड़ी देर में शुरू किया था तो उनका डांस देखने के लिए आये दर्शक एकदम से भड़क गये थे उन्होंने काफी हंगामा मचा दिया था। यही नहीं कार्यक्रम को दौरान लोगों ने मल्लिका को छूने की भी कोशिश की थी जिसके कारण मल्लिका को बीच में ही डांस छोड़ना पड़ा था।
आईये मल्लिका के बारे में बताते हैं कुछ दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications











