Video: इंगेजमेंट रिंग वर्सेस सेल्फ मेड रिंग... मल्लिका ने अपनी बड़ी सी अंगूठी दिखा कर दी महिला की बेइज्जती

Mallika Sherawat Video: मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दे कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन पिछले लंबे समय से वह निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा का विषय बनी हुई नजर आ जाती है।
लेकिन अब इसी बीच मल्लिका शेरावत का एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। उनके वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके साथ एक होस्ट है। वो होस्ट एक्ट्रेस को बोलता है कि मैं शादीशुदा हूं। तुम मल्लिका शेरावत बोलती है कि यह तो तुम्हारे लिए अच्छा है। जरा मुझे अपनी अंगूठी दिखाना।
मल्लिका शेरावत होस्ट की अंगूठी देखकर बोलती है कि आपकी रिंग बहुत छोटी है। पर ठीक है। लेकिन मेरी शादी नहीं हुई है और मेरी रिंग देखो। 15 कैरेट की है। इस अंगूठी को कहते हैं सेल्फ मेड वूमेन। तब सामने बैठी लड़की पूछती है कि और इस रिंग को क्या बोलते हैं।
तब मल्लिका शेरावत कहती है कि पति की दी हुई अंगूठी। साथ ही मल्लिका शेरावत अपनी और सामने बैठी होस्ट की अंगूठी की तुलना करती और कैमरे में उसे दिखाती हुई नजर आती है। साथ ही दोनों में अंतर भी बताती हैं। फिर वो होस्ट कहती है कि मैं बोलूंगी अपने हस्बैंड को।
अब लगातार मल्लिका शेरावत के इस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोगों का कहना है कि मल्लिका शेरावत ने सही किया। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि मल्लिका का बॉलीवुड में कमबैक सबसे बेस्ट है।


Click it and Unblock the Notifications











