Fight: आमने-सामने मल्लिका और प्रियंका, कौन हैं असली 'मैडमजी'
जी हां, आपने सही सुना.. मर्डर गर्ल मल्लिका शेरावत ने प्रियंका चोपड़ा को चुनौती दी है। प्रियंका ने भले ही आगामी फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स' और ‘मैडमजी' की समानता को सिरे से खारिज कर दिया हो। लेकिन मल्लिका शेरावत ऐसा नहीं मानती हैं। ‘डर्टी पॉलिटिक्स' में अनोखी देवी का किरदार निभा रहीं मल्लिका का मानना है कि यह दोनों फिल्में एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

दोनों फिल्मों पर बात करते हुए मल्लिका कहती हैं कि, 'डर्टी पॉलिटिक्स एक आम औरत की कहानी है जो सत्ता की लालच में भ्रष्ट हो जाती है। इसमें एक आम औरत को केंद्र में रखा गया है क्योंकि मेरा मानना है कि ज़रूरी नहीं आम औरत घर में बैठकर सिर्फ चूल्हा चौका ही करे। उसकी भी महत्वाकांक्षाएं हो सकती हैं।
असली मैडमजी मैं हूं - मल्लिका
मल्लिका ने कहा कि, ‘मैडम जी' के साथ ‘डर्टी पॉलिटिक्स' की समानता पर तो यह दोनों फिल्में एक ही रिंग में खड़ी हैं। अब यह तो वक्त ही बताएगा कि कौन सी फिल्म दर्शकों को अधिक प्रभावित करती है। बहरहाल, मल्लिका की बातों से तो लगता है कि उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। अब जिस फिल्म में मल्लिका शेरावत और उनका सेक्स अपील हो, उस फिल्म का इंतजार तो लोगों को होता ही है।
मल्लिका ने प्रियंका चोपड़ा को चुनौती देते हुए कहा कि, यह एक लड़ाई है जिसमें मैं साबित कर दूंगी कि ‘डर्टी पॉलिटिक्स' की असली ‘मैडमजी' मैं ही हूं।' आपको बता दें, के.सी. बोकाड़िया के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स' 13 फरवरी को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications