शादी की अफवाहों पर मल्लिका ने तोड़ी चुप्पी...कहा-झूठी है ये खबर
मल्लिका शेरावत ने अपनी शादी की उड़ती हुई अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। मल्लिका ने कहा कि ये खबरें झूठी हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत की शादी की अफवाहें पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि मल्लिका ने मई 2016 में ही अपने ब्वॉयफ्रेंड सिरिल के साथ शादी कर ली है। और साथ ही ये भी सुनने में आया है कि वो अब पेरिस में ही रहेंगी।

लेकिन हाल ही में मल्लिका ने इन खबरों पर अब चुप्पी तोड़ी है। मल्लिका ने कहा कि उनकी शादी को लेकर जितनी भी खबरें आ रही हैं वो गलत है। मल्लिका ने कहा कि वो इन अफवाहों से काफी परेशान हैं। मल्लिका ने ये भी कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा कि वो भारत छोड़ विदेश में रहेंगी।
PICS: सलमान नहीं.. शाहरूख खान के साथ स्टेज पर आईं लूलिया वंतूर
बहरहाल, आपको बता दें कि मल्लिका और सिरिल दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और काफी लंबे समय से मल्लिका फिल्मों और इंडिया से दूर हैं। सिरिल एक बिज़नसमैन हैं, जो रियल एस्टेट का काम देखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications