..................... Sexy Mallika Sherawat booked for insulting national flag in Dirty Politics - Hindi Filmibeat

Pics: नग्न मल्लिका ने किया तिरंगे का अपमान, मामला दर्ज

और आखिरकार वो ही हुआ जिसका डर था.. बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्रियों में से एक मल्लिका शेरावत पर हैदराबाद पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का मामला दर्ज किया। मल्लिका पर यह मामला हैदराबाद के फलकनुमा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। पुलिस ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि मल्लिकी पर राष्ट्रीय सम्मान का अपमान निरोधक अधिनियम, 1971 के तहत दर्ज किया गया है। दो नागरिकों ने एक याचिका दायर कर अदालत से पुलिस को मल्लिका शेरावत पर मामला दर्ज करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था। उनका आरोप है कि मल्लिका ने अपनी आगामी फिल्म 'डर्टी पॉलीटिक्स' में राष्ट्रीय तिरंगे का अपमान किया है।

Pics: मल्लिका जैसे बहुतों ने किया तिरंगे का अपमान

मल्लिका पर तेलंगाना राज्य में यह दूसरा मामला दर्ज हुआ है। पिछले माह करीमनगर शहर में उन पर राज्य प्रतीक और राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने स्थानीय अदालत के निर्देश पर कार्रवाई की है। हैदराबाद उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह एक जनहित याचिका पर मल्लिका और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया।

गौरतलब है कि मल्लिका शेरावत आने वाली फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में काम कर रही हैं। पिछले दिनों इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें मल्लिका को तीन रंगो वाले एक कपड़े में लिपटा हुआ नग्न दिखाया गया था। दूर से देखने में वो कपड़ा बिल्कुल तिरंगे जैसा दिख रहा है।

इस पोस्टर पर काफी विवाद हुआ है जानने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कर सकते हैं..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X