डोनाल्ड ट्रंप से बढ़ रही है मल्लिका शेरावत की नजदीकियां, क्रिसमस से पहले व्हाइट हाऊस से सामने आई ये तस्वीरें

Mallika Sherawat Donald Trump

Mallika Sherawat Donald Trump Christmas Party: बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया से कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिन्होंने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है। दरअसल, मल्लिका शेरावत हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप के न्यौते पर व्हाइट हाऊस में हुए क्रिसमस सेलिब्रेशन और डिनर पर दिखाई दी

मल्लिका शेरावत का व्हाइट हाउस में दिखना चर्चा में रहा ऑनलाइन शेयर की गई तस्वीरों में, मल्लिका शेरावत व्हाइट हाउस के एंट्रेंस और बाहर पोज देती हुई दिख रही हैं। इस स्पेशल इवनिंग के लिए उन्होंने एक पिंक-ओम्ब्रे स्लिप ड्रेस पहनी थी, जिसे उन्होंने फर जैकेट के साथ पेयर किया।

तस्वीरों के साथ उन्होंने कुछ वीडियो भी पोस्ट किए, जिसमें प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप डिनर में मेहमानों को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं, साथ ही ऑफिशियल इनविटेशन की तस्वीरें भी हैं। अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए, मल्लिका ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'व्हाइट हाउस क्रिसमस डिनर में इनवाइट होना बिल्कुल अलग अनुभव है-बहुत आभारी हूं। इन पोस्ट्स ने तुरंत लोगों का ध्यान खींचा, और फैंस ने कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ ला दी।

जहां कई फैंस ने एक्ट्रेस को बधाई दी, वहीं कुछ लोग इतने खास इवेंट में उनकी मौजूदगी से हैरान थे। एक कमेंट में लिखा था, 'बधाई हो! आपको इनवाइट कैसे मिला? मुझे जानने की उत्सुकता है'। एक दूसरे यूजर ने लिखा- दिखावा...'। मिले-जुले रिएक्शन के बीच, काफी हौसलाअफजाई भी हुई, एक फैन ने कमेंट किया- बहुत बढ़िया गर्ल। यह जानकर खुशी हुई कि तुम आगे बढ़ रही हो'।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि व्हाइट हाउस क्रिसमस डिनर एक पुरानी परंपरा है, जिसे हर दिसंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट फैमिली होस्ट करती है। पिछले कुछ सालों में, यह सेलिब्रेशन एक छोटे से फैमिली गैदरिंग से बढ़कर कई बड़े इवेंट्स की सीरीज बन गया है, जिसमें शानदार सजावट, थीम वाले डिस्प्ले और स्टाफ मेंबर्स, गणमान्य व्यक्तियों और खास मेहमानों को इनवाइट किया जाता है।

More from Filmibeat

Read more about: mallika sherawat bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X