इस नए मेहमान को लेकर कपिल हैं सुपर Excited, जानिए कौन है?
क्या काफी समय से आप पर्दे पर बॉलीवुड की सुपरहॉट किसिंग क्वीन मल्लिका शेरावत को मिस कर रहे हैं? अगर हां, तो फिर आपको बता दें, जल्द ही मल्लिका शेरावत कपिल शर्मा के साथ नजर आने वाली हैं।
दरअसल, पॉपुलर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में मल्लिका मेहमान बनकर आने वाली हैं। और इसी वजह से कार्यक्रम के होस्ट कपिल शर्मा इन दिनों बड़े खुश भी नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, 'मल्लिका का शो में आना पक्का हो गया है। हालांकि वह किसी मुद्दे के साथ शो में नहीं आ रही हैं। न ही वह अपनी किसी फिल्म के प्रचार के लिए आएंगी, बल्कि वह मौज-मस्ती करने और दर्शकों से मिलने के लिए शो में आ रही हैं।'
गौरतलब है कि, कपिल के शो में इससे पहले कई एक्टर , सिंगर और खेल जगत के सितारे शिरकत कर चुके हैं और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस सप्ताह शो में लेखक चेतन भगत और गायक आतिफ असलम मेहमान बनकर आने वाले हैं।
हाल ही में, शाहरुख खान और काजोल भी 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में अपनी ब्लॉक बस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का 1,000 वां सप्ताह पूरा करने पर जश्न मनाते दिखे।
बहरहाल, अब इंतजार है जब कपिल के कॉमेडी में अपने हॉटनेस का तड़का लगाने आएंगी मल्लिका शेरावत। वैसे तो कपिल किसी की टांग खिंचने से बाज नहीं आते, तो अब देखना है कि मल्लिका के साथ कपिल कितनी मस्ती करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
