मल्लिका शेरावत ने मोदी को एलिजिबल बैचलर, राहुल गांधी नाराज!
मल्लिका शेरावत का टीवी शो बैचरेट ऑफ इंडिया- मेरे ख्यालों की मल्लिका जल्द ही टेलीकास्ट होने वाला है। लेकिन तब तक मल्लिका कहीं लोगों की मैमोरी से गायब ना हो जाएं इसलिए मल्लिका ने कुछ नया सोचा और एक और नया बवाल खड़ा कर दिया नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बर्थडे विश करके और उन्हें एलिजिबल बैचलर बोलकर। मल्लिका को लेकर लोगों ने ढ़ेर सारी बातें करनी शुरु कर दी हैं और उन्हें काफी बुरा भला भी कहा है। मल्लिका ने नरेंद्र मोदी का दिन तो बना दिया उन्हे इस तरह से कॉमप्लीमेंट करके लेकिन जहां तक बात है फैन्स की तो नरेंद्र मोदी के फोलोवर और मोदी के फैन्स काफी नाराज है इस बात से। मल्लिका के लिए तो लोगों ने यहां तक कह दिया है कि वो पब्लिसिटी की भूखी हैं और इस वजह से उन्होंने ऐसा कहा है।
मल्लिका शेरावत को लेकर लोगों ने काफी सारे ट्वीट किये हैं और कई सारे पोस्ट भी डाले हैं। मल्लिका ने पॉलिटिकल पार्टियों के बीच भी खुद को टारगेट बना लिया है। मल्लिका के इस बयान को लेकर नरेंद्र मोदी का मजाक बनना भी शुरु हो गया है जिसकी वजह से नरेंद्र मोदी के फॉलोवर्स काफी परेशान और नाराज हैं। मल्लिका शेरावत आजकल अपने रियैलिटी शो दि बैचलोरेट इंडिया- मेरे ख्यालों की मल्लिका की शूटिंग कर रही हैं। उदयपुर में चल रही इस शूटिंग के दौरान मल्लिका ने वक्त निकालकर नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और इस तरह दीं कि उसका बवाल बन गया।
अब इस बात को लेकर बवाल हो गया है और मल्लिका को काफी सुर्खियां भी मिल रही हैीं। लोग तो मजाक भी उड़ा रहे हैं कि मल्लिका के इस वीडियो को देखकर राहुल गांधी काफी नाराज हैं क्योंकि वो भी तो इस समय बैचलर है।


Click it and Unblock the Notifications