मल्लिका अब वेश्या बनने की तैयारी में
सेक्सी मल्लिका शेरावत हमेशा से बोल्ड विषय पर आधारित फिल्म करने के लिए जानी जाती रही है. इस बार वे कुंदन शाह की एक फिल्म में वेश्या बन रही है जो कि राजनीति में आकर मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचती है.
इसमें वह एक छोटे से कस्बे सतारा की लडकी है. मल्लिका अपनी इस भूमिका को लेकर काफी खुश है और वह इसे काफी चैलेंजिग मानती है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले की फिल्मों में बेहिचक चुंबन और बेडरूम दृश्य देने के कारण मल्लिका चर्चे में रही हैं.
अपनी इस नई फिल्म के बारे में मल्लिका का कहना है कि वह कुंदन शाह के साथ काम करने की काफी समय से इच्छुक थी और उसे फिल्म की स्क्रिप्ट और अपनी भूमिका बेहद आई है.
हालांकि फिल्म के लिए कलाकारों का चयन चल रहा है लेकिन मलिका के इसमें काम करने की पूरी संभावना है


Click it and Unblock the Notifications