कंगना के बर्थडे पर जम कर नाचीं मल्लिका
कंगना ने अपना 24वां जन्मदिन 23 मार्च को मनाया। कंगना के लिए पिछला साल अच्छा रहा है और आनेवाले सालों में भी उन्हें लगातार फिल्में मिल रही हैं। इसलिए वह बेहद खुश भी हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी बर्थ डे पार्टी रखी और अपने दोस्तों यारों को बुलाया। पार्टी में कंगना को विश करने आयी मल्लिका शेरावत ने भी कई गानों पर ठुमके लगाये।
जिम्मी शेरगील, मधुर भंडारकर, रितेश देशमुख, रितेश सिध्दवानी इसमें शामिल हुए। गौरतलब है कि उनकी फिल्म तनु वेड्स मनु की टीम के सदस्य इसमें नजर नहीं आये। जल्द ही उनकी फिल्म गेम रिलीज होनेवाली है। जिसके प्रोमोशन के लिए वे बंग्लुरु जा रही हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कंगना को चाइनीज डिश बहुत पसंद है। उन्होंने बर्थ डे में चाइनीज डिश की पार्टी रखी और कुछ ओरियंटल डिश भी। डिमशुम और स्प्रिंग रोल्स उनके पसंदीदा आइटम थे। 3.30 बजे रात तक गाना बजाना हुआ और सभी ने खूब मस्ती की।


Click it and Unblock the Notifications











