मल्लिका चलीं पेरिस एन्टोनियो के साथ

Mallika Sherawat
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्रियां आजकल हॉलीवुड में अपनी जड़ें मजबूत करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। हाल ही में जहां बिपाशा बसु अपने कोस्टार और दोस्त जॉश हार्टनर के सात क्वालिटी टाइम बिताती नज़र आईं वहीं अब बॉलीवुड की हॉट बाला मल्लिका शेरावत अपने हॉलीवुड दोस्त एन्टोनियो बेंडेरस के साथ कान्स में क्वालिटी टाइम बिताने के बाद अब उनेक साथ पेरिस छुट्टी पर जा रही हैं।

कान्स के दौरान मल्लिका और एन्टोनियो ने एक गाने पर बहुत ही सेंसेशनल डांस किया था और उस डांस के दौरान खींची गई उनकी तस्वीरों को एक मैगजीन ने अपने कवर पेज पर छाप दिया जिसकी वजह से एन्टोनियो की 15 साल की शादी खतरे में पड़ गई। लेकिन इस बात को बिल्कुल नज़र अंदाज कर मल्लिका अब एन्टोनियो के साथ समय बिताने पेरिस टूर पर जा रही हैं।

मल्लिका ने पिछले दिनों मीडिया से काफी नाराजगी जताते हुए कहा था कि उनका नाम बेवजह ही उनके अच्छे दोस्त एन्टोनियो के साथ जोड़ा जा रहा है लेकिन अब वो खुद ही एन्टोनियो के साथ पेरिस जाने की खबर को अपने दोस्तों के जरिए मीडिया तक पहुंचा रही हैं। मीडिया से बात करते हुए उनेक दोस्त ने कहा "मैं बिल्कुल साफ कर दूं कि मल्लिका और एन्टोनियो बहुत करीब हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक दूसरे को जानने के बाद से वो एक दूसरे से साथ लगाताह सम्पर्क में हैं।"

फिल्हाल मल्लिका अपनी फिल्म किस्मत लव पैसा दिल्ली की शूटिंग में व्यस्त हैं उसका शूट खत्म करके वो 7 अगस्त को पेरिस के लिए निकलेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X