मल्लिकाजान ने भिजवाया सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के लिए तोहफा, शादी से पहले ही आ रहे हैं बड़े गिफ्ट्स

Mallika Jaan aka manisha Koirala sent a gift for Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका सोनाक्षी और जहीर सालों से इंतजार कर रहे थे। जी हां, एक दूसरे को सात साल डेट करने के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स का यह कहना है कि सोनाक्षी-जहीर की शादी 23 जून को इकबाल रतनसी के घर पर होगी, लेकिन वहीं बीते दिन शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि 23 जून को रिसेप्शन होगा। खैर जो भी हो, लेकिन शादी वाले घर में जमकर रौनक जम रही है।
मनीषा कोइराला ने दिया दुल्हन को बड़ा गिफ्ट
बीते दिन शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी के लिए एक पूजा भी रखवाई थी। जिसमें उनका पूरा परिवार शामिल हुआ था। इस दौरान नीले रंग का सूट पहने नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा काफी खूबसूरत दिखाई दीं। बता दें कि शादी वाले घर में मेहमानों के आने का सिलसिला कल से ही शुरू हो गया था। मेहमानों के साथ ही कुछ बड़े सितारों के तोहफे भी सोनाक्षी के घर आए। जी हां, बीती रात मल्लिकाजान उर्फ मनीषा कोइराला ने एक बड़ा गिफ्ट सोनाक्षी और जहीर के लिए भिजवाया है।
सोनाक्षी जहीर को दीं शुभकामनाएं
देखा जा सकता है कि एक खूबसूरत फूलों का बुके और एक बड़ा गिफ्ट मनीषा की तरफ से सोनाक्षी को भिजवाया गया है। आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में जहां ऑन स्क्रीन दोनों की जमती नहीं दिखाई गई थी वहीं ऑफ स्क्रीन दोनों का काफी अच्छा बॉन्ड है। मनीषा कोइराला ने सोनाक्षी के लिए शुभकामनाओं भरा लेटर भी भिजवाया है। बता दें कि मनीषा के अलावा भी कई मेहमानों के गिफ्ट्स लगातार घर में आ रहे हैं।
आपको बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी की तस्वीरों का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। सभी को बस इंतजार है कि कब दोनों के शादी और रिसेप्शन के फोटोज़ शेयर किए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











