ट्विटर की मेहमान बनी मल्लिका
मल्लिका शेरावत हमेशा खबरों में बनी रहतीं है। भारत में ही नही विदेशों में भी मल्लिका काफी लोकप्रिय है। विदेशों में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है हाल में उन्हें ट्विटर के मुख्यालय सैन फ्रांसिस्कों, कैलिफोर्निया में बुलाया गया है। मल्लिका आगामी 14 जुलाई को ट्विटर के मुख्यालय में जाएंगी जहां उन्हें अपने प्रशंसको से मिलने का मौका मिलेगा।
ट्विटर पर '@MallikaLA' से मल्लिका की जबरदस्त मौजूदगी है। वे बालीवुड की सबसे ज्यादा फोलो की जाने वाली अभिनेत्री है। उन्हें 2500 से ज्यादा प्रशंसक फोलो करते है।
हालीवुड में मल्लिका की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके नाम पर मल्लिका शेक बेचा जाता है। यही नही मल्लिका हालीवुड निर्देशक जेनिफर लिंच की फिल्म हिस्स में काम कर रहीं है जिसमें उनके साथ इरफान खान काम कर रहें है।


Click it and Unblock the Notifications











