अक्षय कुमार के पैडमैन चैलेंज पर इस एक्ट्रेस ने साधा निशाना, कहा कुछ ऐसा
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन 9 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म मासिक धर्म पर आधारित है और ये अपने आप में ऐसा विषय है जिसपर हमारे देश में पहले फिल्म नहीं बनाई गई। फिल्म जहां महिलाओं के पीरियड्स के दौरान हाइजीन पर फोकस करती है तो वहीं साथ ही फिल्म रिलीज से पहले दर्शकों में फिल्म को लेकर अच्छा खासा उत्साह है।
फिल्म के पहले अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पैडमैन चैलेंज शुरु किया है जिसमें बॉलीवुड स्टार्स बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। आमिर खान से लेकर करण जौहर, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन तक कई स्टार्स ने सैनेटरी पैड के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।

लेकिन एक शख्स ऐसी भी हैं जिन्होंने अक्षय कुमार के इस पैडमैन चैलेंज की जमकर धज्जियां उड़ायी हैं। जी हां ये शख्स कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार कॉमेडियन मल्लिका दुआ हैं। मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर अक्षय कुमार के पैडमैन चैलेंज पर निशाना साधा और कहा कि सिर्फ हाथ में सैनिटरी नैपकिन लेकर तस्वीरें डालने से सशक्तिकरण नहीं होता।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि "हमेशा याद रखो, जिस समय तुम अपने आप को कमजोर महसूस करते हो, जिस समय तुम अपने आप को कम आंकते हो, तब आप सबके बराबर ही होते हैं। मल्लिका ने लिखा, जब आपको बिना किसी कारण के यह महसूस कराया जाए कि आप कमजोर हो, लड़ाई तो अभी शुरु हुई है। एक सैनिटरी नैपकिन को हाथ में लेकर फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करना आपको सशक्तिकरण लगता है, बाय।"
आपको बता दें कि मल्लिका दुआ और अक्षय कुमार में पहले भी अनबन की खबरें आ चुकी हैं। द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में अक्षय कुमार की कही एक लाइन मल्लिका दुआ को नगावार गुजरी थी और इसके बाद ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार और मल्लिका दुआ के बीच जमकर ट्विटर पर जमकर वार हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications
