लौट के मल्लिक बॉलीवुड को आईं

सूत्रों की माने तो उन्हें हॉलीवुड में कई अच्छे प्रस्ताव मिल रहे थे, इसके बावजूद वो हिंदी फिल्मों में वापसी कर रहीं है।
मल्लिका ने अपने कैरियर की शुरूआत में महेश भट्ट और यशराज बैनर ने अपनी फिल्मों का प्रस्ताव दिया था, लेकिन इसमें उनकी भूमिका बहुत छोटी थी।
मल्लिका अब अगले हफ्ते भारत लौट रही हैं। उनकी अगली फिल्म किस्मत, लव, पैसा, दिल्ली की शूटिंग 15 दिसंबर से शुरू हो रही है।
पहले इस फिल्म का नाम ग्यारह चालीस की लास्ट मैट्रो था। इस फिल्म के लिए पहले बिपाशा बसु को अप्रोच किया गया था। लेकिन बाद में इस रोल के लिए मल्लिका को लिया गया। अब ये तो आने वाला वक्त ही बचाएगा लव, पैसा, दिल्ली मल्लिका के कैरियर को कितना उठा पाती है।


Click it and Unblock the Notifications











