चंबल के डाकू ने अक्षय कुमार को दी धमकी कहा- 'पृथ्वीराज' के साथ किया तो बुरा होगा
अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर इस बात का ऐलान किया कि वह पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित फिल्म करेंगे। अक्षय की ये फिल्म दिवाली 2020 में रिलीज होगी। इसके साथ कंगना रनौत की धाकड़ भी साथ पर्दे पर आएगी।
लेकिन अब पृथ्वीराज को लेकर अक्षय कुमार को धमकी मिली है। चंबल के डकैत मलखान सिंह ने अक्षय कुमार को पृथ्वीराज के साथ सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। मंगलवार को वृन्दावन में मंदिरों के दर्शन के लिए पहुंचे मल्खान सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मलखान ने कहा कि पृथ्वीराज जैसा बहादुर राजा की फिल्म में क्रिएटिव लिबर्टी के नाम पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।

अगर ऐसा हुआ तो मलखान अक्षय कुमार को कोर्ट तक लेकर जा सकते हैं। मलखान ने ये भी कहा कि उनके पूर्वज खेत सिंह को भी फिल्म पृथ्वीराज की कहानी का हिस्सा बनाना चाहिए। खेत सिंह पृथ्वीराज के दरबार के खास लोगों में से एक रहे हैं। फिल्म बनने के बाद पृथ्वीराज के वंशजों को फिल्म दिखानी चाहिए। चलिए जानते हैं कि कैसी प्लानिंग हो रही है पृथ्वीराज को लेकर।


Click it and Unblock the Notifications