हरियाणवी छोरे से शादी करेगी मल्लिका

मल्लिका का कहना है कि शादी-विवाह मां-बाप की मर्जी से होते हैं। मल्लिका के पिता मुकेश लांबा ने बताया कि मल्लिका का विवाह समारोह हरियाणा में होगा। साथ ही हरियाणवी वर उसकी पहली प्राथमिकता है। बेटी बड़ी होने पर हर मां-बाप की चिंता उसका विवाह होता है। भले ही वह कितने बड़े ओहदे पर क्यों ना हो। ऐसे में अभी उसने बॉलीवुड की चार फिल्में साइन की हैं, वह दुबई से रविवार को मुंबई पहुंची। जब उनसे पूछा कि अगर मल्लिका ने कोई पंसद कर रखा होगा तो? इस पर वे बोले, वैसे तो बॉलीवुड है, कुछ भी संभव है लेकिन शादी की प्राथमिकता हरियाणवी वर ही है।


Click it and Unblock the Notifications











