'रेप मामलों के लिए मल्लिका शेरावत की फिल्में जिम्मेदार'- यूजर के इस आरोप पर भड़कीं मर्डर एक्ट्रेस
अक्सर देखा जाता है कि देश में हो रही कई तरह की घटनाओं को लेकर लोग फिल्मों को टारगेट करते हैं और उनके कंटेंट पर सवाल उठाए जाते हैं। फिल्में सबसे सॉफ्ट टारगेट मानी जाती हैं और शायद ही कोई सामने से आपके साथ बहस करता है या फिर जवाब देता है। इस समय देश में जिस तरह से रेप की घटनाएं हो रही हैं.. उनको भी अब फिल्मों से जोड़ दिया गया है।
जी हां.. हाल ही में एक यूजर ने कुछ ऐसा ही पोस्ट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। इस यूजर ने मल्लिका शेरावत और उनकी फिल्मों को लेकर एक कमेंट किया था जिसके बाद अभिनेत्री ने यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

गौरतलब है कि मल्लिका शेरावत ने हाल ही में हुए हाथरस गैंगरेप मामले में ट्वीट करते हुए लिखा था कि.. 'जब इस देश के लोग औरतों के प्रति अपनी मध्ययुगीन भावना में बदलाव नहीं करेंगे, यहां कुछ नहीं बदलेगा।' इसके साथ उन्होने हाथरस और निर्भया का हैशटैग डाला था।


Click it and Unblock the Notifications