इस मर्द ने तो Tamannaah Bhatia के लटकों-झटकों को भी किया फेल? बलखाई ऐसी कमर कि एक्ट्रेस भी शर्मा जाए!

Viral Video: तमन्ना भाटिया का गाना 'आज की रात' इन दिनों काफी फेमस हो रहा है। इस गाने में उनके डांस मूव्स ने लोगों का दिलों को जीत लिया था। एक्ट्रेस के डांस मूव्स को फॉलो करते हुए कई लोग नजर आए, लेकिन एक शख्स के वीडियो ने तो लोगों को हैरान ही कर दिया।
तमन्ना भाटिया के डांस स्टेप को किया फॉलो
इरफान राज नाम के एक मेल डांसर ने तमन्ना भाटिया के फेमस गाने 'आज की रात' के मशहूर हिप-शेकिंग हुक स्टेप को फिर से रिक्रिएट करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। राज ने इंस्टाग्राम पर आइटम सॉन्ग पर थिरकते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दर्शकों के सामने अपने डांसिंग स्किल का शानदार प्रदर्शन किया।
बखूबी नाचते नजर आए इरफान
इस डांस वीडियो को तेजी से लाखों व्यूज मिल रहे हैं, जिसमें डांसर ने हिट ट्रैक पर कमाल की थिरकते हुए डांस किया है। इसमें वह बॉलीवुड फिल्म 'स्त्री 2' के डांस नंबर के स्टेप्स के साथ-साथ उनके हुक स्टेप को भी बखूबी निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
इसमें राज को हिप-शेकिंग हुक स्टेप को शानदार तरीके से रिपीट करते हुए दिखाया गया है, जब उन्होंने कथित तौर पर हल्दी या शादी फंक्शन में दर्शकों के सामने परफॉर्म किया था। वीडियो में, डांसर को एक्ट्रेस के जितनी ही एनर्जी और बिलकुल वैसे ही परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है, वह गाने में सिग्नेचर मूव्स को रिपीट हुए दिखाई दे रहे हैं।
डांसिंग स्किल को किया शो ऑफ
रील की शुरुआत राज को डांस फ्लोर पर डांस करते हुए और मेहमानों के सामने परफॉर्म करते हुए दिखाया गया। अपने शरीर के लचीलेपन और डांसिंग स्किल को दिखाते हुए, उन्होंने प्रोग्राम में एक परफॉर्मेंस दिया। वीडियो में इस बेहतरीन डांसर के बुनियादी स्टेप्स से लेकर शानदार हिप मूवमेंट तक सभी मोमेंट्स को रिकॉर्ड किया गया है, जिसके बाद फैंस ने उनकी खूब तारीफ की।


Click it and Unblock the Notifications