..................... Malayalam Actress Pavithra Menon Criticises Janhvi Kapoor Acting Param Sundari - Hindi Filmibeat

Janhvi Kapoor की एक्टिंग देखकर इस मलयाली एक्ट्रेस को लगी मिर्ची? वीडियो शेयर करके कही ये अनाप-शनाप बातें

Pavitra Menon

Pavitra Menon Criticizes Janhvi Kapoor: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म 'परम सुंदरी' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें अलग-अलग संस्कृतियों के बीच की लव स्टोरी दिखाई गई है। लेकिन, फिल्म में मलयालियों की गलत छवि दिखाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

पवित्रा मेनन ने जताई नाराजगी

मलयाली एक्ट्रेस और सिंगर पवित्रा मेनन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए फिल्म के मेकर्स पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्मों में मलयालियों को अक्सर गलत तरीके से दिखाया जाता है और लोकल कैरेक्टर्स के लिए असली मलयाली एक्टर्स को मौका नहीं दिया जाता। हालांकि, कुछ घंटों बाद उन्होंने ये वीडियो डिलीट कर दिया।

ट्रेलर में जान्हवी कपूर सुंदरी नाम की मलयाली लड़की के रोल में नजर आ रही हैं। पवित्रा ने ट्रेलर के एक सीन पर रिएक्ट करते हुए कहा- "मैं मलयाली हूं और मैंने 'परम सुंदरी' का ट्रेलर देखा। एक सवाल है- क्या असली मलयाली एक्टर मिलना इतना मुश्किल है? क्या हम कम टैलेंटेड हैं?"

उन्होंने बताया कि असली मलयालियों का एक्सेंट ऐसा नहीं होता और जैसे वह हिंदी बोल रही हैं, वैसे ही मलयाली भी सही हिंदी बोल सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब 2025 है, लोग जानते हैं कि मलयाली भी आम लोगों की तरह ही रहते हैं, हर समय चमेली के फूल लगाकर मोहिनीअट्टम नहीं करते।

लोगों की रिएक्शन

एक यूजर ने कहा- "सिर्फ मलयाली ही नहीं, बंगालियों को भी गलत दिखाया जाता है। हर बार साड़ी, बिंदी और नकली एक्सेंट क्यों?" वहीं, कुछ लोगों ने पवित्रा को ट्रोल करते हुए उन्हें 'जलन' से ग्रस्त बताया।

फिल्म की रिलीज डेट

'परम सुंदरी' अब 29 अगस्त को रिलीज होगी। पहले फिल्म जुलाई में आने वाली थी, लेकिन 'सैयारा' की बड़ी सफलता के बाद इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई। इस फिल्म में सिद्धार्थ एक खुशमिजाज नॉर्थ इंडियन 'परम' का किरदार निभा रहे हैं, जबकि जान्हवी 'सुंदरी' नाम की साउथ इंडियन लड़की के रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और यह सिद्धार्थ और जान्हवी की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी।

Read more about: janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X