मां-बहन के सामने ऑडिशन में टॉप एक्ट्रेस के साथ किया गंदा काम, फफक फफक कर रोई बोली- 'डर से कांप रही थी'

Malavika Sreenath Casting Couch Experience: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मालविका श्रीनाथ ने हाल ही में कास्टिंग काउच का अपना बेहद ही दर्दनाक एक्सपीरियंस शेयर किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया और यहां पर बताया कि कैसे ऑडिशन के दौरान उनका सेक्सुअल हैरेस किया गया।
लेकिन आपको बता दे कि मालविका के साथ में जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात हुई वह यह थी कि उनके साथ में उनकी मां और बहन भी थी। इसके बावजूद भी एक्ट्रेस के साथ में ऐसा हो गया। मालविका ने कहा कि "3 साल पहले मंजू वॉरियर की फिल्म के लिए मैं ऑडिशन देने पहुंची। मुझे बाद में पता चला कि जिन्होंने मेरा ऑडिशन लिया वह इस फिल्म का हिस्सा ही नहीं थे।"
मालविका ने आगे बताया कि "मेरे कोई कांटेक्ट भी नहीं थे और ऑडिशन पर मैं अपनी मां और बहन को साथ में लेकर पहुंच गई। यह ऑडिशन मंजू वॉरियर की बेटी के लिए था। पहले तो एक शख्स द्वारा ऑडिशन के बाद मुझे ड्रेसिंग रूम में बाल ठीक करने के लिए कहा गया। तभी अचानक से वह आया और मुझे पीछे से आकर पकड़ लिया।"
अभिनेत्री इस पर आगे बात करते हुए कहती है कि "इस वक्त में मैं काफी ज्यादा डर गई थी और कुछ भी रिएक्ट नहीं कर पा रही थी। शख्स ने मुझे पकड़ तो लिया लेकिन मैं डर कर कहां पर रही थी। मैंने कोहनी से उसको पीछे धकेलना की भी कोशिश की थी और उसने मुझे कहा कि अगर मैं उसकी डिमांड पूरी कर दूंगी तो वह मुझे मंजू वारियर की बेटी का रोल दे देंगे।"
मालविका बताती है कि "उसने मुझे आगे कहा कि तुम्हें कुछ करने की भी जरूरत नहीं है। अपनी बहन और मां को बाहर बैठे रहने दो और तुम बस 10 मिनट यहां पर खड़े रहो। मैं इस बात को सुनकर रोने लगी और समझ नहीं पा रही थी कि क्या करना है। लेकिन किसी तरह में वहां से उस शख्स को चकमा देकर रोते हुए बाहर आ गई।"
मालविका श्रीनाथ ने आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे रोता देखकर मेरी मां और बहन को कुछ समझ नहीं आ रहा था। मैं उस बिल्डिंग से रोड की तरफ भागने लगी और रोते हुए बस ले ली। मुझे नहीं पता था कि बस कहां जा रही है।" आपको बता दें कि अभिनेत्री के साथ में कास्टिंग काउच ऐसे 2 से 3 बार हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications
















