होटल के कमरे में पड़ी रही एक्टर की डेड बॉडी, दो दिन बाद आ रही थी बदबू तो दरवाजा तोड़कर...

Dileep Shankar

Malayalam Actor Dileep Shankar Found Dead: रविवार को मलयालम एक्टर दिलीप शंकर केरल के तिरुवनंतपुरम में एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। एर्नाकुलम के रहने वाले एक्टर टेलीविजन सीरीज पंचाग्नि की शूटिंग के लिए गए थे और उनकी मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

कमरे से आ रही थी दुर्गंध

कई रिपोर्ट के अनुसार, दिलीप ने 19 दिसंबर को होटल में चेक इन किया था और होटल के कर्मचारियों द्वारा उन्हें कमरे में मृत पाए जाने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। दिलीप दो दिन पहले होटल में चेक इन करने के बाद से अपने कमरे से बाहर नहीं निकले थे। रविवार की सुबह, कमरे से आ रही दुर्गंध से परेशान होकर होटल के कर्मचारियों ने जांच की और दरवाजा खोलने पर दिलीप को मृत पाया।

सेहत से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे थे एक्टर

पुलिस सूत्र ने बताया, "इस लेवल पर किसी भी तरह की गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।" सीरीज के डायरेक्टर मनोज ने पुष्टि की कि एक्टर सेहत से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे, हालांकि इसके बारे में डिटेल सामने नहीं आई है और उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने यह भी शेयर किया कि शूटिंग में दो दिन का ब्रेक था और दिलीप ने कई कॉल के बावजूद फोन नहीं उठाया।

दिलीप की मौत की खबर आने के कुछ घंटों बाद, एक्ट्रेस सीमा जी नायर ने फेसबुक पर मलयालम में एक इमोशनल पोस्ट लिखा, जिसका हिंदी अनुवाद है, "आपने मुझे पांच दिन पहले फोन किया था और मैं बात नहीं कर सकी क्योंकि उस दिन मुझे सिरदर्द था। अब मुझे यह खबर तब पता चली जब एक पत्रकार ने मुझे फोन किया। दिलीप आपको क्या हुआ...ऐसा क्यों हुआ, भगवान, मुझे यह भी नहीं पता कि क्या लिखूं...आपको मेरी श्रद्धांजलि।"

Read more about: dileep shankar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X