एक्ट्रेसेस के इस बॉडी पार्ट की दीवानी होती है साउथ इंडस्ट्री, इस हसीना ने किया खुलासा, बोलीं- जूम करके देखते..

Malavika Mohanan On South Industry: मालविका मोहनन आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की वह टॉप एक्ट्रेस बन चुकी है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि लोग उनके शरीर को लेकर तरह-तरह के कमेंट करते हैं।
मालविका मोहन ने बताया कि साउथ की फिल्मों में नाभि पर ज्यादा फोकस किया जाता है और यह बहुत ही आम बात है। वहां पर ज्यादातर लोगों को बहुत ज्यादा दुबली लड़कियों की बजाय थोड़ी भरी पूरी लड़कियां अच्छी लगती हैं।
Hauterrfly के साथ बातचीत के दौरान मालविका मोहन ने कहा कि "हर फिल्म इंडस्ट्री की महिलाओं के शरीर को लेकर एक अलग सोच होती है। अगर मैं थोड़ा सा वजन बढ़ा लेती हूं और मुंबई में काम के लिए जाती हूं। तुम मेरा मैनेजर कहता है कि तुमने थोड़ा वजन बढ़ा लिया है? वर्कआउट बंद कर दिया है क्या?"
मालविका मोहन ने आगे बात करते हुए कहा कि "लेकिन अगर मेरे एब्स दिख रहे हैं और मैं चेन्नई चली जाती हूं तो लोग कहते हैं कि अरे तुम हल्की सी मोटी ज्यादा क्यूट लगती हो। इसीलिए महिलाओं के शरीर पर इतनी बार कमेंट किया जाता है कि एक समय पर मैं खुद भी कंफ्यूज हो गई थी कि क्या मुझे फिट रहना चाहिए या फिर कर्वी दिखना चाहिए।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "लेकिन अब मैं इस मुकाम पर पहुंच चुकी हूं कि मुझे सिर्फ हेल्दी और फिट रहना है।" मालविका मोहन ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में नाही ऑब्जेक्शन को लेकर बात की और वह खूब हंसते हुए भी नजर आई।
मालविका मोहनन ने इस पर बात करते हुए कहा कि "पहले तो मुझे यह चीज काफी अजीब लगती थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि मैं मुंबई में बड़ी हुई हूं और मेरे लिए यह एक नया अनुभव था कि नाभि को लेकर इतनी दीवानगी होती है। सोशल मीडिया पर आप हसीनाओं की तस्वीर देखते हैं और यहां पर लोग उनके शरीर को जूम करके देखते हैं।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "नाभि को लेकर दीवानगी वाकई में एक सच्चाई है।" मालविका मोहनन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ 21 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म की थी। तब वह काफी ज्यादा पतली थी। इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि "तब मुझे बहुत गंदी तरीके से ट्रोल किया गया था और इसका मुझ पर काफी गहरा असर भी पड़ा था।"


Click it and Unblock the Notifications











