हसीना की खूबसूरती देखकर बहका अनजान आदमी, कान के पास आकर कहा- 'चुम्मा देगी क्या?'

Malavika Mohanan Assault: एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चौंकाने वाली घटना का जिक्र किया है। इस घटना ने एक्ट्रेस के फैंस को हैरान करके रख दिया है। उन्होंने बताया कि जब वो कॉलेज जाती थीं तो उन्हें एक ऐसी घटना का सामना करना पड़ा, जो आजतक उन्हें डराती है।
'महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं मुंबई'
फेमस एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने बताया कि जब वह मुंबई में अपने कॉलेज के लिए लोकल ट्रेन से सफर करती थीं। उन्होंने याद किया कि कैसे एक अजनबी ने उनसे किस करने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी कहा था कि कैसे मुंबई शहर कई महिलाओं के लिए असुरक्षित है।
'मेरे पास कार और ड्राइवर है इसिलए सेफ हूं'
हॉटरफ्लाई से बातचीत के दौरान, मालविका ने कहा कि आज, वो मुंबई या किसी दूसरे शहर में सुरक्षित महसूस करती हैं, क्योंकि उनके पास अपनी कार और ड्राइवर है, लेकिन ऐसा हर महिला के साथ नहीं होता है। उन्होंने आगे कहा- "लोग अक्सर कहते हैं कि मुंबई महिलाओं के लिए सुरक्षित है, लेकिन ये बात सच नहीं है। आज, मेरे पास अपनी कार और ड्राइवर है। इसलिए अगर कोई मुझसे पूछे कि क्या मुंबई सुरक्षित है, तो मैं हां कहूंगी।"
'किस की डिमांड की'
इसके बाद उन्होंने कॉलेज के दिनों की एक खौफनाक घटना को याद किया। एक्ट्रेस ने बताया, "मुझे याद है कि एक बार मैं और मेरी दो करीबी सहेलियां लोकल ट्रेन से वापस आ रही थीं और मुझे लगता है कि रात के 9.30 बजे थे और हम फर्स्ट क्लास में थे। इसलिए, कम्पार्टमेंट काफी खाली था। असल में हम तीनों के अलावा कोई और नहीं था। हम खिड़की की ग्रिल के पास बैठे थे। और एक आदमी ग्रिल के बहुत करीब आ गया, अपना चेहरा ग्रिल पर चिपका दिया और उसने कहा, 'एक चुम्मा देगी क्या?'"
उन्होंने आगे कहा, "हम तीनों ही हैरान रह गए। उस उम्र में, आपको यह भी नहीं पता होता कि ऐसी परिस्थितियों में कैसे जवाब दिया जाए? क्या होगा अगर वह ट्रेन के अंदर कूद गया?" ऐसे पब्लिक प्लेसेस पर ट्रैवल करने वाली हर महिला के पास उत्पीड़न और छेड़छाड़ की ऐसी अनगिनत कहानियां होंगी।
मालविका मोहनन की आने वाली फिल्म
इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो मालविका प्रभास के साथ अपनी तेलुगु डेब्यू फिल्म, द राजा साब की रिलीज के लिए तैयार हैं। हॉरर-कॉमेडी 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, हालांकि, कई देरी के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। नई रिलीज की तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











