TRAILER: दिशा पटानी, आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर की 'मलंग'- एक्शन और संस्पेंस से भरपूर
फिल्म मलंग अपने पोस्टर्स के साथ ही सुर्खियां बटोर रही थी। अब निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है।यह संस्पेंस और एक्शन, मनोरंजन व ड्रामा से भरपूर पैकेज की तरह नज़र आ रहा है। ट्रेलर में फिल्म के निर्माताओं ने हर छोटे-छोटे पहलू के साथ फिल्म की साज़िश और रहस्य को बरकरार रखा है। कुल मिलाकर फ़िल्म का ट्रेलर बेहद दमदार है। जिसके बाद फैंस की बेसब्री और भी बढ़ने वाली है।
ट्रेलर में आदित्य रॉय कपूर काफी दमदार लुक में नज़र आ रहे हैं। साफ देखा जा सकता है कि आदित्य ने अपने लुक्स और बॉडी पर काफी काम किया है। वहीं, दिशा पटानी के साथ उनकी जोड़ी बेहतरीन दिख रही है। अनिल कपूर और कुणाल खेमू का किरदार संस्पेंस भरा है।

फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी कहते हैं, "मैं आज दर्शकों के साथ मलंग का ट्रेलर साझा करने के लिए उत्साहित हूं। इस फिल्म के साथ, मैं अनिवार्य रूप से एक ऐसे स्पेस में वापसी रहा रहा हूं जिसका मैं सबसे अधिक आनंद लेता हूं, जो कि इंटेंस, दमदार और पागलपन से भरपूर है। मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों के लिए भी उतना ही रोमांचक अनुभव होगा जितना हम सभी के लिए रहा है। "
इससे पहले फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के सभी चार प्रमुख पात्रों का एक पोस्टर जारी किया था जो कि ट्रेलर के हाई एनर्जी, रहस्य व पागलपन के लिए एक परफ़ेक्ट सेट-अप था।
मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म 7 फरवरी 2020 में रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications