..................... मलंग फर्स्ट लुक - प्यार में डूबे दिखे आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी | Malang first look Aditya roy kapoor and disha patani ready to paint the town red - Hindi Filmibeat

मलंग फर्स्ट लुक - आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी का वैलेंटाइन रोमांस

दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर, मोहित सूरी की फिल्म मलंग में साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म से आदित्य और दिशा का पहला लुक सामने आया है जहां दोनों प्यार में डूबे नज़र आ रहे हैं। दिलचस्प ये है कि फिल्म 14 फरवरी 2020 यानि कि वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज़ हो रही है।

फिल्म का पहला लुक, आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन पर रिलीज़ किया गया है। माना जा रहा है कि फिल्म के पोस्टर भी जल्दी ही जारी किए जाएंगे।

malang-first-look-aditya-roy-kapoor-and-disha-patani-ready-to-paint-the-town-red

इस तस्वीर में आदित्य और दिशा, गोवा में पार्टी करते नज़र आ रहे हैं। फिल्म को प्रोड्यूस किया है लव रंजन और टीसीरीज़ ने। फिल्म के फर्स्ट लुक से लग रहा है कि ये युवाओं को पसंद आएगी और वैलेंटाइन सीज़न के लिए परफेक्ट है।

फिल्म में कुणाल खेमू, अमृता खानवलकर सहयोगी भूमिकाओं में हैं वहीं अनिल कपूर निगेटिव भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग गोवा और मॉरीशस में हुई है।

देखा जाए तो पिछले 10 सालों में गली बॉय के अलावा ऐसा कोई बड़ा वैलेंटाइन धमाका नहीं हुआ जो दर्शकों को पसंद भी आए और बॉक्स ऑफिस पर भी टिक जाए। ऐसे में देखना है कि ये फिल्म दर्शकों को कैसी लगेगी। देखिए बॉलीवुड की इस दशक की वैलेंटाइन बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X