मलंग बॉक्स ऑफिस - ओपनिंग के साथ ही फिल्म ने बनाया 2020 का पहला रिकॉर्ड
आदित्य रॉय कपूर - दिशा पटानी की मल्टीस्टारर फिल्म मलंग बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरूआत कर चुकी है। शुक्रवार को फिल्म ने 19 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज करवाई है जिसके मुताबिक फिल्म 5 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन देगी।
वहीं फिल्म ने रिलीज़ के साथ ही यूएई में अपना पहला रिकॉर्ड भी बना लिया है। UAE में 9102 एडमिट के साथ फिल्म 2020 में वहां की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।

इससे पहले रिलीज़ हुई फिल्मों में स्ट्रीट डांसर 3d दूसरे नंबर पर और तानाजी तीसरे नंबर पर थी। वहीं छपाक और पंगा इन फिल्मों से काफी पीछे थीं।
गौरतलब है कि क्रिटिक्स ने भी मलंग को अच्छे नंबरों से पास कर दिया है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अजय देवगन की तानाजी से टक्कर पा रही है। वहीं इस फिल्म के साथ विधु विनोद चोपड़ा की शिकारा भी रिलीज़ हुई है।
यहां जानिए मलंग के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस शुरूआत की रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications











