..................... MALANG- Anil kapoor, Dispa patani and Aditya roy kapoor will be the part of Mohit suri's next film - Hindi Filmibeat

MALANG- अनिल कपूर, दिशा पटानी और आदित्य की फिल्म का ऐलान- रिवेंज ड्रामा में मचाएंगे धमाल

बॉलीवुड में इस साल की शुरुआत से ही धमाकेदार फिल्म सामने आ रहीं हैं और कुछ फिल्मों के ऐलान हो रहे हैं। आज फिर से एक फिल्म का ऐलान हुआ है जिसका नाम मलंग होगा। इस फिल्म में पहली बार दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर रोमैंस करते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में इन दोनो के अलावा सदाबहार अनिल कपूर भी नजर आएंगे जो हाल ही में फिल्म टोटल धमाल में धमाल मचाते नजर आए थे।

गौरतलब है कि इस फिल्म के बारे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और दिशा पटानी जल्द ही मलंग में साथ काम करते दिखेंगे।

malang, anil kapoor, disha patani, aditya roy kapoor, kunal khemu, मलंग, अनिल कपूर, दिशा पटानी, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बन रही मलंग एक रिवेंज ड्रामा है। फिल्म अगले साल वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। अनिल कपूर वो शख्स हैं जिनकी झोली में बैक टू बैक फिल्में हैं।

इसका मतलब ये है कि अनिल कपूर अगले साल भी धमाका करते नजर आने वाले हैं। इस साल उन्होने दो फिल्मों से शुरुआत काफी ज्यादा धमाकेदार की है। कुनाल खेमू की बात करें तो वो काफी समय के बड़े पर्दे पर इस फिल्म से वापसी करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X