अनिल कपूर 'मिस्टर इंडिया' को देख दिशा पटानी ने कहा- मैं खुद को चिकोटी काट रही थी, तस्वीरें Viral

दिशा पटानी जल्द मलंग में अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी। ये पहली बार है जब अनिल कपूर के साथ दिशा किसी फिल्म का हिस्सा बनी हैं। वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। दिशा ने फिल्म में सुपरस्टार अनिल कपूर को लेकर बड़ा बयान दिया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। दिशा के लिए अनिल कपूर के साथ काम करना फिर से मिस्टर इंडिया को देखने जैसा रहा है।

दिशा अनुसार बचपन में मिस्टर इंडिया देखते वक्त उन्होंने कभी ये नहीं सोचा था कि वह असल जिंदगी में भी कभी सामने से अनिल कपूर को देख भी पायेंगी। आईएएनएस को दिए गए इंटरव्यू में दिशा ने अनिल कपूर के साथ काम करना सपने के सच होने जैसा बताया है। दिशा ने कहा कि मैं खुद को चिकोटी काट रही थी।

Disha Patani, Anil Kapoor

मुझे ये यकीन नहीं हो रहा था कि वो लड़की जो मिस्टर इंडिया में उन्हें और वह किस तरह मोगैंबो से बात करते थे, ये बार-बार देखा करती थी। फिर ये हुआ कि मिस्टर इंडिया मेरे बगल में बैठे हैं।

मैं उनके साथ काम करने जा रही हूं। इतने सालों के बाद भी मेरे मिस्टर इंडिया आज भी बिल्कुल वैसे ही लगते हैं। गौरतलब है कि मलंग में दिशा पटानी और अनिल कपूर के साथ आदित्य रॅाय कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में दिशा बिकिनी के साथ काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। उनका लुक काफी चर्चा में है। यहां देखिए..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X