पैडमैन देखने के लिए एक्साइटेड हैं मलाला यूसुफजई..ट्विंकल से की मुलाकात
नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने अक्षय कुमार की पैडमैन का सर्मथन किय़ा है। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म से वाकई लोगों तक संदेश पहुंचेगा। मलाला ने ट्विंकल खन्ना से मुलाकात भी की। मलाला ने ट्विंकल खन्ना से मुलाकात भी की।
आपको बता दें कि मलाला ने ट्विंकल खन्ना से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मुलाकात की थी। मलाला ने एक बयान में कहा कि "मैं मैं पैडमैन फिल्म देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि इस फिल्म का संदेश बहुत ही प्रेरणादायक है।" मलाला के साथ साथ वहां ऑक्सफोर्ड में मौजूद कई और हस्तियों ने फिल्म को देखने की इच्छा जताई।

आपको बता दें कि पैडमैन पहले 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही थी लेकिन अब फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। संजय लीला भंसाली ने अक्षय कुमार से गुजारिश की थी कि वो पैडमैन की रिलीज को अगर आगे बढ़ा दें तो और भी अच्छा होगा और अक्षय कुमार ने ऐसा ही किया।
अक्षय कुमार ने पैडमैन की रिलीज 9 फरवरी कर दी है और अब फिल्म अय्यारी के साथ क्लैश करेगी।फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं और मलाला यूसुफजई के साथ कई और लोग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











