फनी अंदाज़ में मलाइका ने अरबाज़ को किया बर्थडे विश..VIDEO
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान भले ही अपने 18 साल पुराने रिश्ते को कानूनी रूप से तोड़ चुके हों लेकिन दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता आज भी कायम है।अक्सर ही दोनों अपने बेटे अरहान के साथ स्पॉट किए जाते हैं। आज अरबाज खान अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर अरबाज खान का एक वीडियो मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया।
[#Reaction: 'जब हैरी मेट सेजल'.. शाहरुख आपने ऐसा क्यों किया.. एक और फ्लॉप! ]
मलाइका अरोड़ा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अरबाज खान तरबूज काटते नजर आ रहे हैं मलाइका अरोड़ा ने इसका कैप्शन दिया है तरबूज फॉर अरबूज..हैप्पी 50 अरबाज। ये वीडियो वाकई काफी फनी हैं और आप भी इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
कुछ दिनों पहले ही मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था कि उन्होंने गुजारा भत्ता के लिए अरबाज खान से तलाक लिया है और इसका मलाइका अरोड़ा ने करारा जवाब भी दिया था। मलाइका के इस वीडियो को देखकर तो यही लगता है कि दोनों की बॉन्डिंग अभी भी बरकरार है।
Recommended Video

अरबाज खान ने भी कभी भी खुलकर अपने रिश्ते पर बात नहीं की और मलाइका अरोड़ा अक्सर खान परिवार के साथ नजर आती हैं। खासकर उनकी बॉन्डिंग अरबाज की बहन अलवीरा और अर्पिता से काफी अच्छी है।


Click it and Unblock the Notifications











