मलाइका ने शुरू किया 70 करोड़ की दबंग 2 का प्रोमोशन
अरबाज़ खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कीमत 70 करोड़ है। इसमें भी सलामन के साथ सोनाक्षी सिन्हा ही होंगी। फिल्म के कई सीन कमालिस्तान स्टूडियो में फिल्माये जा चुके हैं। कई सीन के लिये आउटडोर शूटिंग भी चल रही है। मलाइका अरोड़ा का इस फिल्म के बारे में कहना है कि वो इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वो चाहती हैं कि 21 दिसंबर को फिल्म सिनेमा घरों में आ जायेगी, जिसके लिये काम बहुत तेज़ी से चल रहा है।
इस फिल्म में इस बार मुन्नी यानी आईटम डांस मलाइका नहीं बल्कि करीना कपूर करेंगी। फिल्म में विनोद खन्ना और प्रकाश राज भी हैं। अगर दबंग से तुलना करें तो सोनू सूद को इस बार नहीं लिया गया है। इस फिल्म में भी सोनाक्षी पीले रंग की साड़ी में दिखेंगी।
इस फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स यूटीवी मोशन पिक्चर्स को 140 करोड़ रुपए में बेचे गये हैं।
पढ़ें- सलमान नाम यानी बवाल।


Click it and Unblock the Notifications
