NMACC मे जालीदार टाइट कपड़ों में पहुंची मलाइका अरोड़ा, बोल्ड लुक का ख्याल रखते दिखे BF अर्जुन

Arjun Malaika At NMACC Day 2: शनिवार को बिजनेस टायकून नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का दूसरा दिन काफी शानदार रहा। पहले दिन शानदार लॉन्चिंग के बाद दूसरे दिन भी तमाम सितारे इस इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंचे। ऐसे में दूसरे दिन भी इस इवेंट में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने एक से बढ़कर एक शानदार लुक में शिरकत की जिनके बेहतरीन लुक्स की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से हो रही है। दूसरे दिन अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी इस इवेंट से टॉक ऑफ द टाइन बनी हुई है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के इस इवेंट में पहुंचे ही कि इस कपल ने सारी लाइमलाइट अपने तरफ खींच ली। इसके साथ ही कपल ने इस दौरान पैपराजी को जमकर पोज दिए और दोनों के बीच काफी जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इवेंट से लेकर सोशल मीडिया तक हर सिर्फ और सिर्फ अर्जुन मलाइका ही छाए हुए हैं।
मलाइका अरोड़ा ने इस दौरान नेट पर हैवी क्रिस्टल वर्क वाला बॉडी सूट पहना हुआ था। जिसे इस एक्ट्रेस ने हाई हील्स और स्टाइलिश हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया था। इसके साथ ही लाउड मेकअप के साथ मलाइका खूब ग्लो करती दिखाई दे रही थीं।
वहीं अर्जुन कपूर इस दौरान ब्लैक फॉर्मल लुक में काफी डैशिंग लग रहे थे। अर्जुन कपूर डेयरिंग बॉयफ्रेंड की तरह पल पल मलाइका के बोल्ड लुक का ख्याल रखते और उन्हें पैपराजी के सामने पैंपर करते दिखाई दे रहे थे। दोनों इस दौरान एक दूसरे के साथ बातें करते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
Malaika Arora with BF Arjun Kapoor steals limelight at NMACC Day 2 arjun malaika cosy videosबता दें कि अर्जुन और मलाइका की जोड़ी बी टाउन की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में शुमार है। हर किसी को अब सिर्फ इसी कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इसके साथ ही दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी खास मौके पर एक दूसरे के साथ अपने तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

