Arjun Malaika Video: छोटी सी शर्ट पहने देर रात BF अर्जुन को ऐसी जगह ले पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो वायरल

Malaika Arora Arjun Kapoor Video: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को हाल ही में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान बॉलीवुड का ये हॉटेस्ट कपल डिनर डेट के लिए निकला था। अर्जुन मलाइका की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो इस दौरान सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। वीडियो में इस दौरान दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
मलाइका अरोड़ा का लुक
इस दौरान मलाइका अरोड़ा शॉर्ट शर्ट और ट्राउजर्स पहने बेहद क्लासी लुक में दिखाई दे रही थीं। मलाइका ने इस दौरान ग्रे कलर की शर्ट और व्हाइट ट्राउजर्स कैरी किए थे। इसके साथ ही इस हसीना ने न्यूड मेकअप के साथ बालों को बांधा हुआ था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाड़ी से उतरते ही मलाइका अरोड़ा कपूर के साथ रवाना हो गईं।
मलाइका का रखते दिखे ख्याल
वहीं अर्जुन कपूर की बात करें तो वो इस दौरान ग्रे कलर की हूडी और ब्लैक ट्राउजर्स पहने कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे थे। सोशल मीडिया पर इस कपल की तमाम तस्वीरें और वीडिया वायरल हो रहे हैं जिनपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो में अर्जुन कपूर पल-पल मलाइका अरोड़ा का ख्याल रखते दिखाई दे रहे हैं।
ओटीटी शो को लेकर छाई हैं
मलाइका इन दिनो अपने ओटीटी रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई रहती है। मलाइका अरोड़ा अपने शो में निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी कर रही हैं। उन्होंने फराह खान के सामने कई खुलासे किए हैं। मलाइका अरोड़ा ने फराह खान के साथ बातचीत में अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर बात की।
शादी को लेकर कही ये बात
मलाइका अरोड़ा ने ये भी बताया कि वो अर्जुन कपूर के साथ शादी को लेकर क्या सोचती हैं। मलाइका अरोड़ा से फराह खान ने सीधे सपाट लहजे में पूछ डाला कि वो शादी को लेकर फिलहाल क्या सोचती हैं। इस पर मलाइका अरोड़ा ने कहा कि, अर्जुन कपूर हमेशा उन्हें अच्छी सलाह देते हैं और उनकी बात मानते हुए ही उन्होंने इस शो को करने के लिए हां किया था।


Click it and Unblock the Notifications