मलाइका अरोड़ा ने रोमांटिक तस्वीर पोस्ट करते हुए अर्जुन कपूर को किया विश, मना रहे हैं जन्मदिन!
अभिनेता अरबाज खान से अलग होने के बाद लगातार अभिनेत्री मलाइका अरोड़ खबरों में रहती हैं और उनका रिश्ता इस समय अर्जुन कपूर के साथ काफी खास हो चुका है। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करने से गुरेज नहीं करते। इस समय अर्जुन कपूर अपने जन्मदिन को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और उनके फैंस के साथ साथ उनके करीबी लगातार बधाई संदेश दे रहे हैं।
ऐसे में उनकी प्रेमिका मलाइका अरोड़ा भला कैसे पीछे रह सकतीं थीँ। मलाइका अरोड़ा ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अर्जुन कपूर को विश किया है। ये तस्वीर काफी रोमांटिक है और मलाइका काफी खुश नजर आ रहीं हैं।

मलाइका ने लिखा है.. 'हैप्पी बर्थडे मेरे सनशाइन।' उनका ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा का कहना है कि जब अभी तक उन्होंने अपने रिश्ते को नहीं छिपाया और ना ही वो अपनी शादी के बारे में छिपाएंगे।
लेकिन फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है। अर्जुन और मलाईका की शादी की अफवाहें हर साल उड़ती रहती हैं। एक इंटरव्यू में भी अर्जुन का कहना था कि..
बार बार शादी के बारे में पूछे जाने पर वो बिल्कुल भी नाराज़ नहीं होते क्योंकि उनके घर में भी सब उनसे यही पूछते रहते हैं। ये हमारी भारतीय सभ्यता का हिस्सा हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications