मलाइका अरोड़ा ने किया बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को विश, बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा
अर्जुन कपूर 26 जून को बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए। विजय देवरकोंडा, रणबीर कपूर, खुशी कपूर, जाह्नवी कपूर, अंशुला कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट समेत तमाम सितारे अर्जुन कपूर की बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए।
अर्जुन कपूर की इस पार्टी में सबकी निगाहे उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा पर रही। लेकिन इस पार्टी में मलाइका नदारद रही। हालांकि कुछ दिन पहले करीना कपूर के घर पार्टी में मलाइका अरोड़ा नजर आईं थीं। मलाइका अपनी बहन अमृता के साथ बेबो के घर पहुंची थीं।

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक फोटो पोस्ट की। मलाइका ने लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरे सनशाइन। इस तस्वीर में मलाइका अर्जुन के गले लगाए दिख रही हैं।
बता दें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। दोस्तों के घर पार्टी हो या कोई दूसरा फंक्शन, दोनों लवबर्ड को अक्सर साथ में देखा जाता है। अर्जुन और मलाइका लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

खुशी और अंशुला साथ में दिखीं
अर्जुन कपूर की पार्टी में शामिल होने अंशुला के साथ खुशी कपूर भी दिखीं।

जाह्नवी कपूर बहनों के साथ पहुंची
खुशी कपूर और अंशुला के साथ जाह्नवी कपूर भी गाड़ी में नजर आईं। ग्लैमरस अवतार में तीनों बहनें नजर आईं।

विजय देवरकोंडा
लाइगर एक्टर विजय देवरकोंडा भी शानदार अवतार में दिखे। विजय देवरकोंडा भी इस पार्टी स्पॉट हुए।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी आए नजर
बॉलीवुड लवबर्ड रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी साथ में अर्जुन कपूर की पार्टी में पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications